राजस्थान का राज्य वृक्ष: खेजड़ी
औपचारिक नाम: इसे 1983 में राजस्थान का राज्य वृक्ष घोषित किया गया था।
उपनाम: इसे “रेगिस्तान का गौरव” और “थार का कल्पवृक्ष” भी कहा जाता है।
वैज्ञानिक नाम: इसका वैज्ञानिक नाम प्रोसेसिपस सिनेरेरिया (Prosopis Cineraria) है।
विशेषताएँ और महत्व:
क्षेत्र: यह पश्चिमी एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप के शुष्क भागों का मूल निवासी है और ईरान, पाकिस्तान, सऊदी अरब आदि देशों में भी पाया जाता है।
सहनशीलता: यह अत्यधिक सूखा सहन करने में सक्षम है।
धार्मिक महत्व: विजयादशमी/दशहरे के दिन इसकी पूजा की जाती है।
स्थानीय नाम: इसे अलग-अलग क्षेत्रों और भाषाओं में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे:
हरियाणवी/पंजाबी: जांटी
सिंधी: धोकड़ा
बिश्नोई समुदाय: शमी
तेलंगाना: जम्मी
पश्चिमी UP: छोंकारा
उत्पाद: इसकी हरी फलियों को सांगरी, सूखी फलियों को खोखा और पत्तियों से बने चारे को लुंग/लुम कहा जाता है।
राजस्थान में विशेष:
सर्वाधिक क्षेत्र: शेखावटी क्षेत्र में सर्वाधिक देखे जाते हैं।
सर्वाधिक घनत्व: नागौर जिले में सबसे अधिक संख्या में पाए जाते हैं।
पुराने वृक्ष: अजमेर के मांगलियावास गाँव में 1000 वर्ष पुराने खेजड़ी के वृक्ष मिले हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार इसकी आयु 5000 वर्ष तक हो सकती है।
धार्मिक स्थल: गोगाजी और झुंझार बाबा का थान/मंदिर अक्सर खेजड़ी के पेड़ के नीचे बनाया जाता है।
ऐतिहासिक घटना: खेजड़ली बलिदान
तिथि: भाद्रपद शुक्ल दशमी, सन् 1730।
स्थान: जोधपुर का खेजड़ली गाँव।
घटना: जोधपुर के तत्कालीन शासक अभय सिंह ने महल बनाने के लिए खेजड़ी के पेड़ काटने का आदेश दिया।
बलिदान: अमृता देवी बिश्नोई और उनकी तीन बेटियों सहित कुल 363 बिश्नोई समुदाय के लोगों ने पेड़ों को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इसे ‘साका/खडाना’ कहा जाता है।
प्रभाव: यह घटना पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में एक मील का पत्थर है और 1970 के चिपको आंदोलन की प्रेरणा बनी।
सम्मान और पहल:
डाक टिकट: विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) 1988 को खेजड़ी पर 60 पैसे का डाक टिकट जारी किया गया।
अमृता देवी पुरस्कार: वन्यजीव संरक्षण के लिए दिया जाने वाला यह सर्वोच्च पुरस्कार है।
संस्था को 50,000 रुपये और व्यक्ति को 25,000 रुपये दिए जाते हैं।
पाली के गंगाराम बिश्नोई को यह पहला पुरस्कार मिला।
खेजड़ली दिवस: प्रतिवर्ष 12 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है। पहला दिवस 12 सितंबर 1978 को मनाया गया था।
ऑपरेशन खेजड़ी: 1991 में मरुस्थल के प्रसार को रोकने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया।
बोर्ड का नाम: राजस्थान सरकार ने ‘राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड’ का नाम बदलकर ‘अमृता देवी राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड’ कर दिया है।
औषधीय उपयोग:
खेजड़ी की पत्तियों को चबाने से मुंह के छालों और सूजन में आराम मिलता है (रस को निगला नहीं जाता)।